Tuesday, 17 March 2020

पद

पद 

कुर्सी पर विराजे वो 
पद ने दी प्रतिष्ठा 
करामात मौके की  वो 
आसन दे गयी निष्ठा 
बदले बदले से हो गए वो 
अंदाज़ हो गयी विशिष्ठा 
औरों से भिन्न जैसे वो 
मति हो गयी भ्रष्टा
साहब साहिबा बन गए थे वो 
चलना बोलना बदला 
रौब झाड़ने लगे ऐसे वो 
करें गर कोई चेष्टा 
बातों मेँ कभी अंगारे 
बर्ताव मेँ कभी घमंड 
रवैये  में थोड़ा ग़ुरूर 
भूल गए जनाब 
काम लोगोंके ज़रूर 
भावों के तरंगों मेँ बह 
कभी हठी कभी दम्भ 
हर पद का वक़्त गुज़रा 
निवृत्ति पर हुए दंग 
ना पद रहा ना कुर्सी 
ना ओहदा रहा ना रूतबा 
हताश से रहते वो 
चेहरे पर थोड़ी चिंता 
याद कर सुनहरा अतीत 
मन हो जाता व्यथित 
काल असीम अनंत 
पद मात्र क्षणिक 
याद रखे इस बात को 
बलवान दृढ और प्रबल 
सार्थक बनेगा जीवन 
पद पद कुशल मंगल.... 

मन विमल

4 comments:

  1. Too good, Vimla..reminded me of ' uneasy lies the head that wears the crown'...if only the 'ephemerality' is remembered when the crown is on the head!
    I am overwhelmed by your versatility!

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you. From you this means a lot ....

      Delete
  2. You have put the message in the form of poem so aptly mam...All should behave beyond their formal positions...As humans..

    ReplyDelete

NARI SHAKTI : A 360-Degree Journey, From Basic Dignity to Broken Glass Ceilings

NARI SHAKTI : A 360-Degree Journey, From Basic Dignity to Broken Glass Ceilings "Days of seeing women only as homemakers have gone; we ...