Thursday, 28 March 2019

ख़ुशी कस्तूरी सी...

ख़ुशी कस्तूरी सी...

क्या हुआ आज
कि फिर टूट सी गयी तुम
क्या हुआ आज
कि फिर उलझ सी गयी तुम
क्या हुआ आज
कि चिंतित सी हो गयी तुम
क्या हुआ आज
कि बिखर सी गयी तुम
क्या हुआ आज
कि फिर भयभीत सी हो गयी तुम
क्या हुआ आज
कि अपना आत्मविश्वास खो बैठी तुम
क्या हुआ आज
कि फिर कमज़ोर हो गयी तुम
क्या हुआ आज
कि भूल गयी तुम
अपने ही संकल्प
क्या हुआ आज
कि भूल गयी तुम
दृढ़ रहने का निश्चय
औऱ यह भी कि
ना बेहकोगे कभी
ना भटकोगे अपने मार्ग से
ना ही होंगे लाचार
औऱ सदा
अपने आत्मसम्मान को
रखोगे सुरक्षित
क्या हुआ आज
कि डगमगाया फिर
अस्तित्व तुम्हारा
क्या हुआ आज
कि फिर खोजने लगी तुम
अपनी ख़ुशी किसी औऱ में
क्यों समझ नहीं पाती
ख़ुशी तुम्हारी
कस्तूरी की तरह
निहित हैं तुम में ही
महक इसके इत्र की
सीमित नहीं
लौकिक चीज़ें
या रिश्तों में
स्वछंद है यह
तुम्हारी ही तरह
शुरुआत इसकी तुम से
औऱ अंत भी तुम से ही....

मन विमल

18 comments:

  1. The good work of Man Rachanaya continues with another masterpiece nice. salute your imagination and creativity.

    ReplyDelete
  2. Kya baat hai!
    Very true and touching.....
    Expression of womanhood....

    ReplyDelete
  3. Multi linguist ! Too good Vimala .

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks dear....I have published a book of my Hindi Poems, Mann Rachnaayein....will send you....

      Delete
  4. Beautiful.Deep thought in simple words

    ReplyDelete
  5. Powerful and beautiful. True sense of womanhood!

    ReplyDelete
  6. Very nicely written and it's heart touching....

    ReplyDelete
  7. Very nicely written and it's heart touching....🙏🏻

    ReplyDelete
  8. अप्रतिम रचना ...

    ReplyDelete
  9. very nice
    Shared with my Mother and Wife.

    ReplyDelete

THE MAN WHO HID HIS TEARS TO MAKE OTHERS LAUGHPadma Shri for Shri Raghuveer Khedkar and the need to Save Tamasha, Maharashtra's Dying Folk Art

THE MAN WHO HID HIS TEARS TO MAKE OTHERS LAUGH Padma Shri for Shri Raghuveer Khedkar and the need to Save Tamasha, Maharashtra's Dying F...